नई दिल्ली। मोबाइल नेटवर्क कंपनी टेलिनॉर ने जियो के प्लान्स पर ज़ोरदार तमाचा जड़ते हुए अपने ग्राहकों के लिए एक धांसू ऑफर लेकर आई है। टेलिनॉर अपने ग्राहकों को सिर्फ 47 रुपये में 56GB 4G डेटा दे रही है। इसमें ग्राहक को रोजाना 2GB 4G डेटा मिलेगा और इसकी वैलिडिटी 28 दिन की होगी। टेलिनॉर के इस प्लान में आप जियो की तरह अनलिमिटेड कॉल और मैसेज नहीं कर पाएंगें। टेलिनॉर पर कॉल्स और मैसेज के लिए अलग से रिचार्ज कराने होगें। लेकिन टेलिनॉर ये ऑफर अपने सभी ग्राहकों को नहीं दे रही है। इस ऑफर के मज़े सिर्फ उन्हीं यूजर्स को मिलेगें जिनके पास इस ऑफर का मैसेज आया होगा। इससे पहले भी टेलिनॉर 11 रुपये में 1GB डेटा का ऑफर अपने ग्रहकों के लिए लेकर आई थी। टेलिनॉर का ये पहला ऑफर है जिसमें वो ग्राहकों को रोजाना 2GB डेटा देगी।
भाषा भाषा अपने मन के भावों तथा विचारों को बोलकर, लिखकर या पढ़कर प्रकट करने का माध्यम है। भाषा के प्रकार :- भाषा मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं; ये निम्नलिखित हैं - (क) मौखिक भाषा (ख) लिखित भाषा ( क ) मौखिक भाषा :- जब हम अपने भावों तथा विचारों को बोलकर प्रकट करते हैं, तो उसे मौखिक भाषा कहते हैं; जैसे - फिल्में, गाने आदि। ( ख ) लिखित भाषा :- भाषा का वह रूप जिसमें लिखकर या पढ़कर विचारों को प्रकट किया जाए, उसे लिखित भाषा कहते हैं; जैसे - पुस्तकें, पत्र-पत्रिकाएँ, अखबार आदि लिखित भाषा के उदाहरण हैं। सांकेतिक भाषा :- कभी-कभी हम संकेत के माध्यम से भी अपने भावों को प्रकट करते हैं; जैसे - मुँह पर अंगुली रखने का अर्थ चुप रहना होता है, चौराहे पर ट्रैफिक हवलदार द्वारा दिए गए संकेत। इस प्रकार की भाषा को सांकेतिक भाषा कहते हैं। परंतु संकेतों द्वारा हर भाव या विचार को प्रकट नहीं किया जा सकता। इसलिए इस प्रकार की भाषा को महत्व नहीं दिया जाता। हिन्दी भाषा का उद्भव एव...
Comments
Post a Comment
Thanks for showing interest. Join on Telegram Search airforcestudy on Telegram App.