Skip to main content

31 मार्च के बाद आएगा जियो का बिल, बैंक अकांउट से खुद कट जाएंगे पैसे

अगर आप रिलायंस की जियो सिम का इस्तेमाल करते है तो आपके लिए यह खबर सदमे भरी हो सकती है।
जहां आप जियो की फ्री सेवा समझकर इसका भरपूर इस्तेमाल कर रहे हो, वहीं इसके लिए आपको भारी कीमत भी चुकाना पड़ सकती है। हाल में एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में पता चला है कि अगर आप जल्दबाजी में जियो की सिम खरीद कर ले आए हो तो आपको इसका बिल भी भरना पड़ सकता है।

जैसे ही जियो का फ्री ऑफर खत्म होगा वैसे ही आपके घर पर इसका बिल आ जाएगा और नियम और शर्तों के मुताबिक आपको बिल चुकाना होगा।
आपका जियो आधार से जुड़ा है और आपका आधार बैंक से तो अगर आप ये सोच रहे हों कि बिल नहीं भरेंगे तो बता दें कि आपके अकांउट से ये बिल अमाउंट कट जाएगा। अगर आप जियो के फ्री कॉलिंग और इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो जरा सतर्क हो जाएं।

जियो द्वारा दी जाने वाली अनलिमिटेड एचडी वॉइस, जियो नेट वाइफाइ, डाटा, एचडी वीडियो, एसएमएस, जियो ऐप्स जैसी सुविधाएं पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों यूज़र्स के लिए है। किन्तु आगर आपकी सिम पोस्टपेड है तो आपको यह ऑफर खत्म होने के बाद इसका बिल आना शुरू हो जाएगा। इसके लिए आप सबसे पहले यह जानकरी निकाले की आपकी सिम प्रीपेड है या पोस्टपेड।
इन ग्राहकों को मिलेंगे बिल
आपको बता दें कि जैसे ही रिलायंस जियो की फ्री सर्विस खत्म होंगी वैसे ही पोस्टपेड सिम वाले ग्राहकों को बिल आने शुरू हो जाएंगे। इसलिए यह जरूरी है कि आप समय से पहले ही जान लें कि आपकी सिम पोस्टपेड है या फिर प्रीपेड। आज हम आपको ऐसी टिप्स बताने जा रहें है जिसके जरिए आप यह जान सकते है कि आपकी सिम पोस्टपेड है या फिर प्रीपेड।
1. jio सिम के बारे में यह पता करना बहुत ही आसान है कि वो प्रीपेड है या पोस्टपेड। इसके लिए सबसे पहले आप अपने फोन में जियो के एप्प को ओपन करें। इसके बाद My jio का ऑप्शन आएगा उस पर क्लिक करें।

2. इसके बाद जो पेज ओपन होगा उस पर Welcome to your digital life लिखा होगा। इस पेज पर सबसे नीचे Skip Sign In लिखा होगा जिस पर क्लिक करने पर एक और नया पेज ओपन होगा।
3. इसके बाद नए पेज पर सबसे ऊपर की ओर My Jio लिखा होगा। इस पेज पर बायीं तरफ अगर आपको Balance लिखा हुआ नजर आता है, तो इसका मतलब है कि आपकी जिओ सिम प्रीपेड है।
4. इसके अलावा यदि बैलेंस की जगह अगर Unpaid bill लिखा है तो इसका मतलब आपकी जिओ सिम पोस्टपेड है। इसका मतलब ये है कि रिलायंस जिओ की फ्री सर्विस खत्म होने के बाद आपके पास बिल आएगा जिसे आपको चुकाना होगा।

Comments

  1. https://m.youtube.com/user/Rakeysh989?sub_confirmation­=1

    Hi Friends please click the above link to SUBSCRIBE my all new YouTube channel. I need your support Now. I keep on posting quality vedios on health and medicines here.
    So kindly Subscribe the channel if you LOVE and LIKE your Health and Body.
    Click here please --
    https://m.youtube.com/user/Rakeysh989?sub_confirmation­=1

    ReplyDelete

Post a Comment

Thanks for showing interest. Join on Telegram Search airforcestudy on Telegram App.

Popular posts from this blog

Army GD Model Paper 1 with Solutions by Garhwal Sir

1. पास्कल किसकी इकाई है दाब की  2. चलती हुई बस जब अचानक ब्रेक लgती है तो उसमें बैठे हुए यात्री आगे की दिशा में गिरते हैं किसको किसके द्वारा समझाया जा सकता है  न्यूटन का पहला नियम  3. दूध से क्रीम निकालने में कौन सा बल लगता है  उत्तर अपकेंद्रीय बल  4. ध्वनि की चाल अधिकतम किसमें होती है  उत्तर निर्वात में  5. दाढ़ी बनाने के लिए काम में लेते हैं  अवतल दर्पण  6. इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की थी  उत्तर जे जे थॉमसन ने  7.भविष्य का ईंधन किसे कहा जाता है  उत्तर  हाइड्रोजन को  8.धोने का सोडा किस का प्रचलित नाम है  उत्तर सोडियम कार्बोनेट  9.सोडियम बाई कार्बोनेट का सामान्य नाम क्या है  उत्तर beकिंग सोडा  10. पोटेशियम नाइट्रेट का प्रयोग किसके उत्पादन में होता है  उत्तर Uravark के उत्पादन में  11.विश्व पर्यावरण दिवस किस दिन मनाया जाता है  उत्तर है 6 जून को  12. विटामिन ए को किस नाम से जाना जाता है  रेटिनोल  13.yeast ek क्या है  कवक है

Cyber Security Need of the hour: Group Discussion Topic for Airforce Phase2

Cyber security : Need of the Hour It is the time when whole world is suffering from covid crisis.  Currently government websites are being hacked, Banks also reported breach of confidential data from their servers,  the energy and nuclear power plants control systems are infected with virus Trojan and social media accounts of  celebrities being hacked. People are receiving text messages asking amount or money has been deducted from their bank accounts. The whole Nation is in a state of confusion.  It is clear that our country has become a victim of cyber attack and there has been 260% increase in cyber attacks since lockdown induced due to covid-19 pandemic. Due to increasing network and interconnectivity cyber attacks have become more common.   Cyber attackers uses different methods for attacks.  First , There are many financially motivated organised crime groups uses cyberspace as Warfare to hack business, Networks and demand mo...

शब्द vichar

शब्द जिस तरह सब्जी पकाने के लिए घी/तेल, नमक, मिर्च, धनिया, हल्दी, टमाटर, पानी व खाद्य (खाने का) पदार्थ जैसे आलू व कोई भी सब्जी की आवश्यकता होती है। उसी प्रकार विचार-विनिमय के लिए भाषा की आवश्यकता होती है, उस भाषा का निर्माण शब्दों से होता है। यदि शब्द न हो तो भाषा का कोई अस्तित्व नहीं होता है। बोलते समय हमारे मुँह से ध्वनियाँ निकलती है। वह प्रत्येक ध्वनि एक वर्ण को इंगित करती है। इन सब ध्वनियों से मिलकर शब्द बनते हैं और इन्हीं वर्णों का समूह, शब्द कहलाता है। शब्द में प्रत्येक वर्ण का एक निश्चित स्थान होता है यदि निश्चित स्थान पर वर्णों को न रखा जाए तो उन्हें शब्दों का नाम नहीं दिया जा सकता। उसके लिए इसे उचित स्थान पर रखा जाना बहुत आवश्यक है; जैसे -  नवप  शब्द लिखा जाए तो इससे किसी सही शब्द का निर्माण नहीं होगा परन्तु अब इसमें फेरबदल कर दिया जाए तो यह  पवन  शब्द बनाता है। इसी तरह से अन्य सभी शब्दों का निर्माण होता है। इसलिए हम कह सकते हैं एक या अधिक वर्णों से बनी हुई स्वतंत्र सार्थक ध्वनि, शब्द कहलाता है...